विजयपुर में खाद संकट पर किसानों का हंगामा, तहसील के सामने चक्का जाम से 2 घंटे जाम रहा मार्ग
Vijaypur, Sheopur | 7 Aug 2026
By keshav batham
श्योपुर जिले के विजयपुर में खाद की भारी किल्लत के चलते किसानों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। सैकड़ों किसानों ने विजयपुर तहसील कार्यालय के सामने मुख्य सड़क पर चक्का जाम कर दिया।
किसानों का कहना है कि वे पिछले 10 दिनों से डीएपी और यूरिया के लिए सहकारी समितियों के चक्कर काट रहे हैं। समय पर खाद न मिलने से गेहूं और सरसों की बुवाई पिछड़ रही है।
प्रदर्शन के दौरान किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और तत्काल खाद उपलब्ध कराने की मांग की। चक्का जाम के कारण विजयपुर-श्योपुर मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई और करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
सूचना पर तहसीलदार और कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि जिले में खाद का रैक पहुंच गया है और 1 से 2 दिन के भीतर सभी समितियों पर खाद का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद किसानों ने जाम खोला।
किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द खाद की व्यवस्था नहीं की गई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।


0 टिप्पणियाँ