मुंगेर में राधा डेंटल केयर की 12वीं वर्षगांठ: हीरो राजन के मंच संचालन के कायल हुए दर्शक और अधिकारी


By Chandan Kumar 

मुंगेर में राधा डेंटल केयर की 12वीं वर्षगांठ: हीरो राजन के मंच संचालन के कायल हुए दर्शक और अधिकारी


मुंगेर के हरी इंटरनेशनल विवाह भवन में राधा डेंटल केयर की 12वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। मंच संचालक हीरो राजन की दमदार आवाज और अनोखे अंदाज के कायल हुए महापौर, विधायक और वरीय अधिकारी।

हीरो राजन के मंच संचालन से गूंजा मुंगेर, राधा डेंटल केयर के 12वें वर्षगांठ समारोह में बांधा समां

मुंगेर, बिहार। मुंगेर के प्रसिद्ध राधा डेंटल केयर ने अपने सफलतम 12 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस उपलक्ष्य में हरी इंटरनेशनल विवाह भवन में एक भव्य वर्षगांठ समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण रहे प्रसिद्ध मंच संचालक और अभिनेता हीरो राजन, जिनके दमदार मंच संचालन ने दर्शकों के साथ-साथ मौजूद वरीय पदाधिकारियों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया।


समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर की महापौर श्रीमती कुमकुम देवी, मुंगेर के विधायक कुमार प्रणय, यातायात डीएसपी प्रभात रंजन, सामाजिक कार्यकर्ता देवराज सुमन सहित शहर के कई गणमान्य बुद्धिजीवी, शिक्षक, प्रोफेसर और चिकित्सक मौजूद रहे।


अपने अनोखे अंदाज से जीता दिल


हीरो राजन ने अपने चिर-परिचित अंदाज, दमदार आवाज और बेहतरीन अदाकारी से पूरे कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। मेहमानों को मंच पर बुलाने का उनका अनोखा तरीका और बीच-बीच में प्रस्तुत किया गया 'बत्तीसी नाटक' लोगों को खूब पसंद आया। उनके संचालन में न तो कहीं बनावट थी और न ही बोरियत, हर पल दर्शक उनके साथ जुड़े रहे।


मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि हीरो राजन का मंच संचालन सिर्फ बोलना नहीं, बल्कि एक कला है जो सीधे दिल से जुड़ती है।


मुंगेर की मिट्टी के लाल हैं हीरो राजन


गौरतलब है कि हीरो राजन का जन्म मुंगेर के टिटिया बंबर में हुआ है। अपनी मेहनत और कलाकारी के दम पर उन्होंने मुंगेर का नाम राज्य ही नहीं, बल्कि देश-विदेश तक रोशन किया है।


पिछले दो-तीन महीनों में सोशल मीडिया पर उनके 20 से 25 सेकंड के रील्स काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। उनकी ओरिजिनल एक्टिंग और देसी अंदाज वाली सीन-सेनेरी लोगों को पुरानी यादों से जोड़ देती है, यही वजह है कि युवा वर्ग में उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।


लोगों ने की सराहना


समारोह में मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता आमिर भाई ने कहा, "हीरो राजन की सोच और विचारधारा सबसे अलग है। उनमें कुछ सीखने को मिलता है। यही वजह है कि वे आज हर दिल पर राज कर रहे हैं।"


राधा डेंटल केयर के संचालक ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि 12 सालों का यह सफर जनता के विश्वास से ही संभव हो पाया है।


यह आयोजन न सिर्फ एक अस्पताल की वर्षगांठ थी, बल्कि मुंगेर की प्रतिभा और संस्कृति का भी एक सुंदर संगम था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ