हेलो इंडिया बना मुंगेर में युवाओं के लिए रोजगार का जरिया, संचालक फहीम अख्तर का सामाजिक कार्यों में भी योगदान
मुंगेर | 7 अगस्त 2026
By mohammd amir
मुंगेर शहर के शाह जुबेर रोड स्थित हेलो इंडिया मोबाइल प्रतिष्ठान पिछले कुछ वर्षों में शहर के एक विश्वसनीय मोबाइल स्टोर के रूप में उभरा है। इसके प्रोपराइटर मोहम्मद फहीम अख्तर हैं।
स्थानीय ग्राहकों के अनुसार, हेलो इंडिया पर त्योहार और सीजन के दौरान विशेष ऑफर दिए जाते हैं, साथ ही ग्राहकों को उनके बजट के अनुसार मोबाइल खरीदने की सलाह दी जाती है।
स्टोर की एक खास पहल यह है कि ग्राहक 6 महीने या 1 साल बाद जब नया फोन लेने आते हैं तो उनके पुराने फोन को उचित मूल्य पर एक्सचेंज कर लिया जाता है। संचालक फहीम अख्तर के अनुसार यह ग्राहक सेवा के तौर पर शुरू किया गया था।
स्थानीय स्तर पर रोजगार और सामाजिक सक्रियता
जानकारी के अनुसार हेलो इंडिया में करीब एक दर्जन से अधिक स्थानीय युवा काम कर रहे हैं और अपना रोजगार चला रहे हैं।
इसके अलावा फहीम अख्तर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं, जिसको लेकर स्थानीय प्रशासन और सामाजिक संगठनों द्वारा उनके कार्यों की सराहना की जाती रही है। सूत्रों के अनुसार आगामी समय में जिला प्रशासन द्वारा उन्हें सम्मानित किए जाने की चर्चा है। हालांकि इस संबंध में प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि आना बाकी है।
नोट: यह खबर स्थानीय जानकारी और लोगों से बातचीत पर आधारित है।

0 टिप्पणियाँ