Star public news bihar लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैंसभी दिखाएं
पटना में चंद्रवंशी चेतना मंच की ऐतिहासिक बैठक, समाज को मिला विकास का रोडमैप
पहले जमकर किया भ्रष्टाचार, जदयू विधायक ने राजस्व मंत्री से की शिकायत तो आरओ ने उन्हें भी दिलाई धमकी, केस दर्ज
फिट इंडिया अभियान के तहत 215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली भव्य साइकिल रैली, स्वास्थ्य एवं फिटनेस का दिया संदेश जमुई, 07 जून 2026। भारत सरकार के महत्वाकांक्षी “फिट इंडिया अभियान” के तहत 215 बटालियन सीआरपीएफ, मलयपुर द्वारा स्वास्थ्य एवं फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक भव्य साइकिल रैली एवं जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री विनोद कुमार मोहिरल, कमांडेंट, 215 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा मलयपुर सीआरपीएफ कैंप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर बटालियन के अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए फिटनेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की मलयपुर पुलिस लाइन से बरहट तक निकाली गई यह साइकिल रैली केवल एक खेल गतिविधि नहीं, बल्कि आम नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का एक सशक्त प्रयास थी। रैली के दौरान जवानों ने लोगों को नियमित व्यायाम, साइकिल चलाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया।इस अवसर पर कमांडेंट श्री विनोद कुमार मोहिरल ने कहा कि फिट इंडिया अभियान का उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ एवं सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में स्वास्थ्य की अनदेखी अनेक बीमारियों को जन्म देती है। ऐसे में नियमित व्यायाम, योग एवं साइकिलिंग जैसी गतिविधियां न केवल शरीर को स्वस्थ रखती हैं, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करती हैं।उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे फिट इंडिया अभियान से जुड़कर स्वस्थ भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि 215 बटालियन सीआरपीएफ जमुई एवं मुंगेर जिलों में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेती रही है। यह साइकिल रैली भी उसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का सकारात्मक संदेश दिया।
मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्य तथा सरपंच, उप सरपंच एवं पंच के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की जाएगी।
त्रिवेणीगंज पुलिस को आज संध्या गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है पुलिस को
ज़्यादा पोस्ट लोड करें कोई परिणाम नहीं मिला