मोहम्मद वली को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया



मोहम्मद वली को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया


मोहम्मद वली ने मोहम्मद मुमताज नवाज उर्फ बौबी के साथ धोखाधड़ी की और उनके हस्ताक्षर का डुप्लीकेट बनाकर दुकान का एग्रीमेंट बदल दिया उस डुप्लीकेट एग्रीमेंट में 24 लाख रुपए देने की बात कही गई है जो की बे बुनियाद और निराधार नीकली। 



मुमताज नवाज उर्फ बौबी ने आरोप लगाया- मोहम्मद वली बड़ी बाजार निवासी पिता मोहम्मद जहीर एक साल से धोखाधड़ी और डुप्लीकेट हस्ताक्षर कर खुलेआम घूम रहा था मोहम्मद वली का पुराना भी आपराधिक रिकार्ड रहा है स्थानीय लोग सामाजिक कार्यकर्ता एवं दुकानदारों ने कहा ऐसे अपराधी को कड़ी सजा मिले।



मुंगेर पुलिस कप्तान सैयद इमरान मसूद एवं एसडीपीओ अभिषेक आनंद की कड़ी मेहनत के बाद मोहम्मद वली को गिरफ्तार कर लिया गया। मुमताज नवाज उर्फ बौबी ने जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया और कहा कि अभी आधी जीत हुई है, और उन्होंने मांग की कि मामले में शामिल सभी लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।


मोहम्मद वली को अरेस्ट करने के बाद मेडिकल जांच के लिए भेजा गया सदर अस्पताल कैदी वार्ड में ले जाया गया, जहां उन्होंने चक्कर और दांती का बहाना लगाने की कोशिश की। एसडीपीओ ने कहा कि अगर वली नाटक कर रहा है, तो उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।यह मामला धोखाधड़ी और साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को उजागर करता है, मुंगेर पुलिस की सक्रिय कार्य से एक ईमानदार व्यवसाय को न्याय मिला  इसके लिए मोहम्मद मुमताज नवाज उर्फ बौबी का पूरा परिवार ने जिला प्रशासन को दिल से धन्यवाद दिया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

धरहरा के चौहान टोला में पंजाब पुलिस की छापेमारी,अभियुक्त फरार स्थानीय थाना पुलिस की मदद से कार्रवाई,

श्रम संसाधन विभाग की छापेमारी से दशरथपुर बाजार में हड़कंप, दो दुकानों से पांच बच्चों को कराया मुक्त ; दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज।

तिरंगे में लिपटकर घर लौटा बेटा, ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान की हत्या से गांव में मातम