शोकाकुल परिवारों से मुलाकात को लेकर चंद्रवंशी चेतना मंच की बैठक आयोजित
शोकाकुल परिवारों से मुलाकात को लेकर चंद्रवंशी चेतना मंच की बैठक आयोजित
मुंगेर। चंद्रवंशी चेतना मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को मनिया चौराहा स्थित अजय सिंह के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंच के जिला अध्यक्ष जुगल किशोर चंद्रवंशी ने की।
बैठक का मुख्य उद्देश्य मिर्जाचक-लगमा गांव के उन शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की तैयारी करना था, जिनके परिजनों की कोलकाता गोदाम हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी। बताया गया कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग मिर्जाचक-लगमा के चंद्रवंशी समाज से थे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 8 जुलाई 2026 को राज्यसभा सांसद सह चंद्रवंशी चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम सिंह चंद्रवंशी मिर्जाचक-लगमा पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात करेंगे तथा उन्हें सांत्वना देंगे। इस दौरान पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया जाएगा।
बैठक में मंच के कोषाध्यक्ष सह रिटायर्ड फौजी अजय कुमार चंद्रवंशी, अशोक चंद्रवंशी, विपिन चंद्रवंशी, धरहरा प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार चंद्रवंशी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए संगठन की ओर से हर संभव सहयोग का संकल्प लिया।


कोई टिप्पणी नहीं