मध्य विद्यालय में छात्रा ने लैब टेक्नीशियन पर लगाया गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी





मध्य विद्यालय में छात्रा ने लैब टेक्नीशियन पर लगाया गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी


धरहरा प्रखंड के एक मध्य विद्यालय में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब आठवीं कक्षा की एक 14 वर्षीय छात्रा ने विद्यालय के लैब टेक्नीशियन पर गंभीर आरोप लगाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्यालय परिसर में तनाव का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, छात्रा के व्यवहार में पिछले कुछ दिनों से आए बदलाव को देखकर परिजनों को संदेह हुआ। पूछताछ के दौरान छात्रा ने कथित रूप से ऐसी बातें बताईं, जिसके बाद परिजन स्तब्ध रह गए। इसके बाद परिजन विद्यालय पहुंचे और आरोपी शिक्षक से उलझ गए। इस दौरान मारपीट की भी सूचना है। मामले की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रशासन ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। बाद में डायल 112 को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस छात्रा और आरोपित लैब टेक्नीशियन को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर विद्यालय और आसपास के क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि जांच और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ