बिहार ग्रामीण बैंक और नाबार्ड के सौजन्य से 'प्रयास' संस्था का नुक्कड़ नाटक, योजनाओं की जानकारी से जुड़ी भीड़_
_मुंगेर, 15 जुलाई 2026।_ क्षेत्रीय प्रबंधक, बिहार ग्रामीण बैंक, मुंगेर के आदेशानुसार और नाबार्ड के सौजन्य से राज्य की चर्चित नाट्य संस्था _'प्रयास', पटना_ ने मुंगेर जिला के मुंगेर प्रखण्ड में धरहरा शाखा के पास एवं ओरा बगीचा शाखा स्थल पर बैंक की विभिन्न योजनाओं पर नुक्कड़ नाटक की शानदार प्रस्तुति दी।
विगत 13 जुलाई 2026 से जन-जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक मुंगेर के विभिन्न स्थलों पर हो रहा है। 19 जुलाई 2026 तक बैंक की विभिन्न शाखाओं में कुल 28 नुक्कड़ नाटकों का प्रदर्शन होना है।
नाटक में _लोन रिकवरी, सेंट्रल केवाईसी, साइबर क्राइम, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना_ आदि विषयों को बहुत ही नाटकीय अंदाज में प्रस्तुत किया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक देखने के लिए अच्छी भीड़ जुट रही है। नाटक के माध्यम से ग्रामीण और शहरी दर्शक मनोरंजन के साथ-साथ बैंक की योजनाओं का लाभ भी समझ रहे हैं।
नाटक में _सुश्री सोनी कुमारी, विकास कुमार, मनोज कुमार, सिकन्दर कुमार, नंदू कुमार_ आदि अपनी-अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे हैं। _श्री पंकज कुमार, एफ०एल०सी०, मुंगेर_ नुक्कड़ दल को मार्गदर्शन कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और ग्रामीण जनता का नाट्य दल को भरपूर सहयोग मिल रहा है।
यह जानकारी प्रसिद्ध रंग निर्देशक और 'प्रयास' के महासचिव _मिथिलेश सिंह_ ने दी।

0 टिप्पणियाँ