Advertisement

Responsive Advertisement

हेमजापुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर चांद टोला और दुर्गापुर एनएच-80 पर हुए अलग - अलग सड़क दुर्घटना में कुल 10 व्यक्ति हुए घायल।






हेमजापुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर चांद टोला और दुर्गापुर एनएच-80 पर हुए अलग - अलग सड़क दुर्घटना में कुल 10 व्यक्ति हुए घायल।


हेमजापुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर चांद टोला स्थित एनएच-80 पर बुधवार तड़के लगभग 6 बजकर 12 मिनट एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लखीसराय की ओर से आ रही तेज़ रफ़्तार सफेद रंग की वेगनार कार (BR11BB8918) ने सड़क किनारे खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बेकाबू कार जागो महतो के घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। घटना के तुरंत बाद वाहन में सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही हेमजापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, घायलों में स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। सभी लोग सड़क किनारे एक दुकान के पास खड़े थे कि तभी तेज रफ्तार वेगनार अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि गाड़ी चालक को गहरी नींद आने के कारण यह दुर्घटना हुई। घायलों की पहचान भगत महतो,सुरेश महतो, झड़ी लाल,संध्या कुमारी,रूबी कुमारी और महेश मांझी—के रूप में हुई है। सभी घायल सुंदरपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुट गई है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

वहीं दूसरी ओर हेमजापुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर स्थित एनएच-80 पर बुधवार तड़के लगभग 8 बजकर 30 मिनट एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लखीसराय की ओर से आ रही ऑटो का बैलेंस अचानक बिगड़ गया, जिससे वह सड़क किनारे खड़ी रोड रोलर से सीधे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के आगे की सीट पर बैठे सभी यात्रियों के पैर टूट गए। घटना की जानकारी मिलते ही हेमजापुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और 112 वैन की मदद से घायलों को सदर अस्पताल भेजा। घायलों की पहचान मो. जाफिर (25) पिता मो. नाजिर, मो. तस्लीम (28) पिता उबीन, और गुड्डू (23) के रूप में की गई है। तीनों लखीसराय जिले के इंग्लिश विद्यापीठ थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।पीड़ित के परिवार के अनुसार तीनों युवक खस्सी खरीद बिक्री का कार्य करता था,फिलहाल सभी का इलाज सदर अस्पताल में जारी है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हेमजापुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने गुरुवार के दोपहर लगभग 12 बजे बताया कि मामले की जांच की जा रही है,जांचों उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ