विजयपुर थाना पुलिस ने चोरी की गई दो भैंस और एक पडिया बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया
श्योपुर से केशव बाथम कि रिपोर्ट
श्योपुर जिले की विजयपुर तहसील से एक बड़ी खबर सामने आयी जहाँ पुलिस ने पशु चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। विजयपुर थाना पुलिस ने चोरी की गई दो भैंस और एक पडिया बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद पशुओं की कीमत करीब 90 हज़ार रुपये बताई जा रही है।एसडीओपी विजयपुर राघवेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। जानकारी के अनुसार, 24 से 25 सितंबर की रात को फरियादी सोभाराम कुशवाह के घर से अज्ञात चोरों ने दो भैंस और एक पडिया चोरी कर ली थी। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 379/25 धारा 379, 302 बीपीएमसी के तहत मामला दर्ज किया था। 7 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी में शामिल आरोपी अपने घर पर मौजूद है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी मोनू गुर्जर, निवासी झाला, थाना पनिहार, जिला ग्वालियर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों लालू यादव, दीपू यादव, और भुरा उर्फ मनीष यादव के साथ चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई दो भैंस और एक पडिया बरामद की। बरामद संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 90 हज़ार रुपये बताई गई है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक भारत सिंह गुर्जर, राकेश शर्मा, उपनिरीक्षक महावीर कंसाना, श्रीराम अवस्थी, रूपसिंह मांझी, मातादीन, रामकेश रावत, विकाश पलिया, महाराज सिंह, मुकेश, और सुदीप पाण्डेय (थाना बीरपुर) की अहम भूमिका रही।
विजयपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पशु चोरी का खुलासा किया है। अपराधियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि क्षेत्र में अपराधियों के मन में भय बना रहे।
विजयपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास और अपराधियों में भय दोनों देखा जा रहा है।



0 टिप्पणियाँ