Advertisement

Responsive Advertisement

धरहरा में पुलिस ने टोटो से 145 लीटर महुआ शराब जब्त किया, चालक फरार



धरहरा में पुलिस ने टोटो से 145 लीटर महुआ शराब जब्त किया, चालक फरार




धरहरा थाना पुलिस ने मंगलवार तड़के लगभग 5 बजे वसंती मोड़ के पास गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की। थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर एक टोटो वाहन से 145 लीटर महुआ शराब बरामद किया।कार्रवाई के दौरान टोटो चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है तथा फरार चालक की तलाश में छापेमारी जारी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध शराब की बड़ी खेप इलाके से गुजरने वाली है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर यह सफलता हासिल की।थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पाठक ने बताया कि शराब माफियाओं के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। फरार चालक की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ