राजवाड़ा इटवा निवासी ललन बने ईस्ट जोन जोनल कमेटी के कोर्डिनेटर
धरहरा:राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (N.H.R.C)से संबंधित असेंबली ऑफ़ ह्यूमन राइट एंड जस्टिस के अध्यक्ष भीष्म सिंह द्वारा पत्र जारी कर राजवाड़ा इटवा निवासी ललन राज को ईस्ट जोन जोनल कमेटी का कोर्डिनेटर बनाया गया है। इस संबंध में ललन राज ने बताया कि हम संयुक्त राष्ट्र द्वारा की गई सार्वभौम घोषणा में मानव अधिकार के लिए वर्णित सभी 30 आर्टिकल्स तथा भारत में लागू मानव अधिकार के चार्टर के अनुसार लोगों के समस्त अधिकारों की रक्षा के लिए हम समाज की लड़ाई लड़ेंगे।इन अधिकारों के हनन के विरुद्ध राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग और राज्य मानव अधिकार आयोग से लेकर आवश्यकता पड़ी तो राज्य न्यायिक सेवा प्राधिकरण और राष्ट्रीय न्यायिक सेवा प्राधिकरण तक मामले को पहुंचाने का कार्य करेंगे।



0 टिप्पणियाँ