Advertisement

Responsive Advertisement

धरहरा सुन्दर पुर में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में बच्चों ने दिखाया हुनर, कौशल विकास मेले में प्रतिभा का जलवा।




धरहरा सुन्दर पुर में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में बच्चों ने दिखाया हुनर, कौशल विकास मेले में प्रतिभा का जलवा।




धरहरा प्रखंड अंतर्गत सुंदरपुर मध्य विद्यालय में शनिवार के तड़के लगभग 11 बजे शिक्षक सह अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में कौशल विकास मेला भी आयोजित किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बापू प्रवेशिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या कुमारी ऊषा रानी रहीं, जबकि संचालन की जिम्मेदारी सुंदरपुर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री राजेश कुमार ने निभाई। मेले में सैकड़ों विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हस्तशिल्प, चित्रकला, मॉडल निर्माण, मेंहदी आदि क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।कक्षा छह के प्रतियोगिता में आयुष कुमार ने प्रथम, कशिश ने द्वितीय तथा मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं मेंहदी प्रतियोगिता में चंदा कुमारी प्रथम, मुस्कान प्रवीण द्वितीय तथा दीपा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।विद्यालय की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।वहीं मुख्य अतिथि कुमारी ऊषा रानी ने कहा बच्चों में छिपी रचनात्मकता को जब मंच मिलता है, तो उनका आत्मविश्वास कई गुना बढ़ जाता है। इस प्रकार के कौशल विकास मेले न केवल छात्रों की प्रतिभा को सामने लाते हैं, बल्कि अभिभावकों को भी यह देखने का अवसर मिलता है कि उनके बच्चे कितने बहुआयामी हैं। मैं विद्यालय परिवार को ऐसे सफल आयोजन के लिए बधाई देती हूं। सभी ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और इस तरह के आयोजनों को बच्चों के समग्र विकास के लिए आवश्यक बताया।इस मौके राणा प्रताप, कामेश्वर प्रसाद, कर्मशील भारती, अभिषेक कुमार एवं सिद्धू कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ