Advertisement

Responsive Advertisement

5 फरवरी को प्रगति यात्रा के क्रम में लाखों रुपये की लागत से बने उच्च विद्यालय नौवागढ़ी में खेल मैदान का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था उद्घाटन चोरों ने सोलर लाइट की चोरी




मुख्यमंत्री ने खेल मैदान किया उद्घाटन, चोरों ने की सोलर लाइट की चोरी                 


5 फरवरी को प्रगति यात्रा के क्रम में लाखों रुपये की लागत से बने उच्च विद्यालय नौवागढ़ी में खेल मैदान का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था उद्घाटन चोरों ने सोलर लाइट की चोरी 


उच्च विद्यालय नौवागढी के खेल मैदान से चोरों ने चार सौर लाइट की चोरी



खेल प्रेमियों व स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश, डीएम से सीटीटीवी लगाए जाने की मांग




डॉ शशि कांत सुमन

मुंगेर। सोमवार को नया रामनगर थाना क्षेत्र के उच्च विद्यालय नौवागढी के खेल मैदान से चोरों ने चार सौर लाइट की चोरी कर लिया है। खेल मैदान से सोलर लाईट चोरी की घटना से खेल प्रेमियों के साथ ही स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। बता दें कि 5 फरवरी को प्रगति यात्रा के क्रम में लाखों रुपये की लागत से बने उच्च विद्यालय नौवागढ़ी में खेल मैदान का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया था। मंगलवार को सार्वजनिक सहयोग फुटबॉल क्लब नौवागढी के कार्यकर्तागण सर्वेश शर्मा एवं ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में नया रामनगर थाना प्रभारी श्री विनोद मिश्रा से मिलकर उच्च विद्यालय नौवागढी के मैदान में सुरक्षा प्रहरी तथा सीसीटीवी कैमरे लगाने की गुहार लगाई है। हमारा नौवागढी समाजिक मंच मुंगेर के व्यवस्थापक सागर सानू और उपसचिव राघव रवि ने जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह से उक्त घटना के जिम्मेदार असमाजिक तत्वों पर कारवाई करते हुए मैदान की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे एवं रात्रि प्रहरी की व्यवस्था जल्द से जल्द करें। इस बावत नया रामनगर थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने खेल मैदान से सोलर लाईट चोरी की घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना में संलिप्त चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आस-पास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ