प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भागलपुर आगमन की तैयारी को लेकर भाजपा मंडल धरहरा उत्तरी में बैठक हुई संपन्न।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिनांक 24.02.2025 को भागलपुर आगमन की तैयारी को लेकर भाजपा मंडल धरहरा उत्तरी में सोमवार के दोपहर लगभग 1बजे भाजपा कार्यालय धरहरा में बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता धरहरा मंडल उत्तरी के मंडल अध्यक्ष प्रीतम कुमार साह ने की, बैठक मे मुख्य अतिथि जिला से आये,जिला मंत्री विवेकानंद चौधरी थे, जिन्होंने कहा की भागलपुर की धरती से हमारे प्रधानमंत्री जी किसान सम्मान निधि के तहत तीन लाख किसानो को किसान सम्मान निधि की राशि आवंटित करेगी। बैठक मे मुख्य रूप से मंडल महामंत्री राजा झा,मंडल महामंत्री मनीष कुमार मोती,महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष चन्दन कुमारी,महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सुरेखा,परवेज आलम,सतीश,अमलेश,नारायण,धनंजय,किशोर,छोटू सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।



0 टिप्पणियाँ