धरहरा कुदरता बाद में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले मे पांच पर प्राथमिकी
उत्पाद विभाग की टीम पर गुरुवार की संध्या लगभग 7 बजे हमला मामले मे धरहरा थाना पुलिस ने शुक्रवार के रात्रि लगभग 8 बजे उत्पाद विभाग की टीम के आवेदन के आधार पर पंचरुखी कुदरताबाद गांव निवासी पप्पू यादव गिरफ्तार किया।शनिवार तड़के लगभग 11 बजे पांच लोगो के विरुद्ध शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई मे जुट गई है। जानकारी के अनुसार धरहरा थाना क्षेत्र के वसंती मोड़ पर बीते गुरुवार की संध्या लगभग 7 बजे एक शराबी को छुड़ाने के लिए स्थानीय कुछ लोगो ने हमला कर दिया। घटना मे कुछ पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे दिन उत्पाद विभाग की टीम ने ड्रोन कैमरे की मदद से छापेमारी अभियान शुरू किया। इस दौरान स्थानीय थाना पुलिस भी शामिल थे। थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पाठक ने बताया कि पांच नामजद अभियुक्त मे एक पप्पू यादव की गिरफ्तारी कर ली गई है। शेष चार अभियुक्त के खिलाफ छापेमारी की जा रही है।


0 टिप्पणियाँ