छः दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण प्रारंभ।
मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड के जीविका भवन के कार्यालय में प्रोजेक्ट उन्नति के तहत चयनित लाभार्थी का यूको RSETI के द्वारा उद्यमिता विकास कार्यक्रम पे 6 दिवसीय प्रशिक्षण का शुरुआत किया गया । इस प्रशिक्षण का विधिवत उद्घाटन यूको RSETI के निदेशक श्री रोहन, BPM कुमारी जयश्री, एवं संकाय सन्नी ने दीप प्रज्वलित कर किया । प्रशिक्षण कार्यक्रम में धरहरा प्रखंड के 35 पुरुष एवम् महिलाएं ने भाग लिया वही जानकारी देते हुए बताया कि महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त उपरांत बैंक से ऋण प्राप्त कर अपने आमदनी बढ़ाने हेतु स्वरोजगार का कर सकते हैं। और अपने परिवार का भरण पोषण सही ढंग से करेंगे ।मौके पर कार्यालय सहायक नितीश कुमार उपस्थित रहे।
वहीं आरसेटी के निदेशक रोहन ने बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से हम स्वरोजगार के मौके बना सकते हैं और दुसरों को भी अपने स्वरोजगार से जोड़ सकते हैं। इस अवसर पर संकाय सन्नी ने स्वरोजगार में आने वाली समस्याओं एवं उनके समाधान के विषय में बताया और बैंक ऋण संबंधी जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया कि संस्थान विषय वस्तुओं के साथ-साथ प्रशिक्षणार्थियों के मनोबल व विश्वास को बढ़ने में भी प्रयासरत है।





0 टिप्पणियाँ