Advertisement

Responsive Advertisement

धरहरा ई किसान भवन मे चना बीज लेने उमड़ी किसानों की भीड़



धरहरा ई किसान भवन मे चना बीज लेने उमड़ी किसानों की भीड़ 


 


ई किसान भवन धरहरा में अनुदानित दर पर मिलने वाले चना बीज के लिए कृषको की भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार को चना फसल के लिए अनुदानित दर पर कृषि विभाग द्वारा बीज का वितरण किया गया।बीएओ अशोक प्रियदर्शी व प्रखंड कृषि समन्वय हिमांशु निराला व अन्य पंचायतों के कृषि समन्वय की मौजूदगी में किसान सलाहकारों ने अपनी-अपनी पंचायत के इच्छुक किसानों को चना का बीज अनुदानित दर पर वितरित किया। कृषि समन्वयक हिमांशु निराला ने बताया कि सरकार द्वारा प्रदत्त अनुदानित बीज के लिए किसानों को पहले कृषक निबंधन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है।उसके पश्चात ओटीपी आने के बाद ही किसानों को बीज दी जाती है। उन्होने बताया कि इस बार चना बीज प्रखंड के धान लगाने वाले किसानों के लिए है। धान फसल कटाई के बाद किसान चना फसल लगा सकेंगे। बीज के लिए प्रखंड के सभी पंचायतों से सैकड़ों किसान पहुंचे। कतारबद्ध हो सभी अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।बीज लेने पहुंचे किसानों में ऋषिदेव राय , मनोज सिंह, मुन्नी देवी, दशरथ मंडल, ज्ञानी पासवान सहित अन्य मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ