Advertisement

Responsive Advertisement

धरहरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आधे दर्जन शराब की भट्टी किया गया ध्वस्त




धरहरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आधे दर्जन शराब की भट्टी किया गया ध्वस्त


प्रखंड के जंगलों में अवैध रूप से बन रहे हैं देसी शराब की खोज में धरहरा थाना पुलिस और एएलटीएफ की टीम ने रविवार को छापेमारी की। इस दौरान धरहरा थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पाठक के नेतृत्व में क्षेत्र के बरमन्नी गांव के जंगलों में संचालित छह शराब की भट्ठियां को ध्वस्त की गई। साथ ही 25 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया। वही तीन सौ किलो जावा महुआ को नष्ट किया गया। छापेमारी के क्रम मे पुलिस को भट्ठी तक पहुंचने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, दूर से पुलिस गाड़ी को आता देख शराब माफिया फरार हो गया। शराब बनाने के उपकरण को पुलिस ने जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि विशेष निर्देश पर यह साझा अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम को अवैध भट्ठी को ध्वस्त करने में कामयाबी भी मिली। उन्होंने बताया कि अभियान अनवरत चलता रहेगा। जिससे शराब की तस्करी पर पूरी तरह रोक लग सके। अभियान में धरहरा थाना के एसआई संजीव कुमार, विनोद कुमार एएलटीएफ के एएसआई आदि मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ