Advertisement

Responsive Advertisement

दस सूत्री मांगों को लेकर ममता कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन।

 




दस सूत्री मांगों को लेकर ममता कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन।


सुपौल से मोहम्मद नजीर आलम का रिपोर्ट




दस सूत्री मांगों को लेकर आज जिले की तमाम ममता कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया है। सिविल सर्जन कार्यालय के समीप धरना प्रदर्शन पर बैठी ममता कार्यकर्ताओं ने कहा की उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाय, 26 हजार मानदेय दिया जाय, प्रसव में तीन सौ की जगह एक हजार दिया जाय, पेंशन की सुविधा उन्हें दी जाय। सहित अन्य  तमाम मांगों को लेकर बिहार राज्य ममता कार्यकर्ता संघ के आह्वान पर जिले के तमाम ममता कार्यकर्ता द्वारा आज सीएस कार्यालय के समीप धरना और प्रदर्शन किया गया। कहा कि इस एक दिवसीय धरना के बाद अपनी दस सूत्री मांगों का ज्ञापन वो सीएस को सौंपेंगे। आईए सुनते हैं सुनीता देवी, ममता कार्यकर्ता एवं मनोरमा देवी, ममता कार्यकर्ता को ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ