Advertisement

Responsive Advertisement

रविंद्र प्रसाद सिंह ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का पहला सेमी फाइनल मैच मोतिहारी वर्सेस रांची झारखंड के बीच खेला गया



रविंद्र प्रसाद सिंह ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का पहला सेमी फाइनल मैच मोतिहारी वर्सेस रांची झारखंड के बीच खेला गया,

रांची की टीम तीन एक से विजई हुए, रांची के टीम अपने छोटे-छोटे पास पर पब्लिक को काफी आकर्षित किया 24वें मिनट में 20 नंबर जर्सी मोहम्मद तौहीद ने रांची की तरफ से अपना पहला गोल किया दूसरा गोल रांची के तरफ से 45 मिनट में 9 नंबर जर्सी मोहम्मद आसिफ ने किया दूसरे हाफ में मोतिहारी की टीम भी अपना आक्रामक तेज करते हुए 67 मिनट में निशांत कुमार ने अपने टीम के लिए पहला गोल किया लेकिन रांची के आपसी तालमेल के पास मोतिहारी टीम कम आक्रामक हो पाई ,65 मिनट में रांची की तरफ से मोहम्मद आसिफ ने अपने टीम के लिए दूसरा गोल और अपने टीम का स्कोर 3/1 कर दिया रप खेल खेलने के लिए मोहम्मद जीशान को लाल कार्ड दिखाया गया, मुख्य अतिथि मुंगेर एसपी मोहम्मद इमरान हाशमी महसूद थे, विशिष्ट अतिथि में एचडीएफसी के ब्रांच मैनेजर अमरीश कुमार सिन्हा जी मध्यांतर के बाद एसपी साहब दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय कर अनुशासित खेल खेलने के लिए और जीत और हार के बारे में बात कर प्लेयर को दिशा निर्देश दिए रांची के खिलाड़ी को मोहम्मद तोहिद को मैन ऑफ़ द मैच एसपी साहब के हाथों से दिया गया, निर्णायक मंडली में राहुल कुमार अजय कुमार मनीष कुमार मोहम्मद राजी थे इस आयोजन को सफल बनाने में मुंगेर फुटबॉल एसोसिएशन के कार्यकारिणी अध्यक्ष मनोज कुमार अरुण फकीरा यादव नवल किशोर कापरी भवेश कुमार राजेश कुमार मुकेश कुमार थे, कल का मैच बंगाल वर्सेस भागलपुर के बीच 2:00 बजे से पोलो मैदान में खेला जाएगा, इस टूर्नामेंट का दूसरा सेमी फाइनल मैच 12 फरवरी को सीतलपुर के मैदान में खेला जाएगा, 13 फरवरी को टूर्नामेंट का फाइनल मैच पोलो मैदान में 2:00 बजे से खेला जाएगा, उसी दिन 10:00 बजे से पोलो मैदान में रक्तदान का भी सिविर का आयोजन होगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ