रिपोर्ट:- मोहम्मद नजीर आलम सुपौल।
पिता पर नाबालिग लड़की के यौन शोषण का आरोप, वाल कल्याण समिति ने शुरू की कार्यवाही।
सुपौल जिले के वीरपुर अनुमंडल इलाके से रिश्ते को शर्मशार करने वाली खबर आ रही है। जिसमे एक नाबालिग लड़की ने अपने ही पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।
दरअसल एक नाबालिग किशोरी ने घटना की सूचना चाइल्ड हेल्प लाइन को दी। जिसके बाद वाल कल्याण समिति को यह सूचना प्राप्त हुआ। सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए चाइल्ड लाइन और वाल कल्याण समिति की संयुक्त टीम रेस्क्यू के लिए घटना स्थल पर पहुंच गए। जहां पीड़िता को अपने कब्जे में लेकर उसे सुपौल लाया गया है और पीड़िता का मेडिकल कराया गया। जिसके बाद उसे अल्पावास गृह में रखा गया है। बताया गया है कि अब जेजे एक्ट के प्रावधान के तहत जेजे बोर्ड द्वारा आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। जिसके बाद आगे की कार्यवाही होगी।

0 टिप्पणियाँ