फुलौत में विवाहिता की संदिग्ध मौत,मृतका के परिजन ने लगाया हत्या का आरोप आरोपी पति गिरफ्तार
मधेपुरा से मोनाजिर आलम की रिपोर्ट।
चौसा (मधेपुरा): चौसा प्रखंड अंतर्गत फुलौत में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर हुई मौत इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही, पुलिस,फॉरेंसिक टीम और एसडीपीओ भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। वहीं मृतका के परिजन ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया पुलिस ने तत्काल मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है । फुलौत स्थित डाकबंगला चौक निवासी मक्का व्यवसायी बबलू यादव के बहु की मौत मंगलवार की देर रात्रि हो गई।घटना में मृतका की पहचान खगड़िया जिले के परबत्ता टाउन निवासी अवधेश यादव की पुत्री शिम्पी कुमारी (20 वर्ष) के रूप में हुई है।
घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर भाग गए, वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजन ने ससुराल पक्ष पर दहेज के रूप में अपाचे गाड़ी नहीं देने,और मृतका के पति से अवैध संबंध होने के कारण हत्या का आरोप लगाया। घटना के संदर्भ में मृतका के पिता अवधेश यादव ने कहा, कि हमारे पुत्री की शादी करीब 2 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था,इधर हाल के दिनों में दहेज के रूप में एक अपाचे मोटरसाइकिल की मांग ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा की जा रही थी।जिस कारण से हमारी पुत्री को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, वही मृतका की माता कुंती देवी एवं फुआ सुनीता देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मृतका के पति गुरु चरण यादव का अवैध संबंध एक लड़की से चल रहा था। जिससे बात करते हुए शिम्पी कुमारी ने पकड़ ली थी, जिसको लेकर लगातार तनाव चल रहा था यह बात बाहर ना फैले इस कारण से शिम्पी कुमारी की फांसी लगाकर हत्या कर दी। और आत्महत्या का रूप देने के लिए इसे लटका दिया घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया। घटना की जानकारी जंगल के आग की तरह क्षेत्र में फैल गई जिस कारण ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। वहीं एसडीपीओ अभिनाश कुमार भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले का जायजा लिया। मृतका शिम्पी की शादी करीब दो वर्ष पूर्व गुरुचरण कुमार के साथ हुई थी। घटना के बाद मृतका शिम्पी कुमारी की मां कुंती देवी ने हत्या का आरोप लगाते हुए पति गुरुचरण यादव ससुर बबलू यादव सहित चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। वही इस बाबत फुलौत थानाध्यक्ष वरुण कुमार शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया गया है घटना के बाद मृतक के मायके पक्ष से प्राप्त आवेदन के आधार पर मृतका के पति गुरुचरण यादव को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया गया है अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


0 टिप्पणियाँ