ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से किसान की मौत, परिवारवालों में मचा कोहराम
रिपोर्ट शाहबाज खान पिपरा सुपौल
पिपरा थाना क्षेत्र के दुलारी गांव में बड़ा हादसा हुआ है, जहां खेत से पटुआ काटकर ट्रेक्टर से उसकी बोराई करने जा रहे किसान की ट्रेक्टर के नीचे दब जाने से मौत हो गई है, मृतक किसान का नाम 55 वर्षीय राधेश्याम शाह बताया गया है। प्रत्यक्ष दर्शीयों ने बताया की राधेश्याम शाह ट्रेक्टर पर पटुआ लेकर उसकी बोराई करने जा रहा था इसी दौरान वो ट्रेक्टर से नीचे गिर गया, बताया जा रहा है। की गिरने के बाद किसान ट्रेक्टर के चक्का के नीचे आ गया, जिसमे राधेश्याम शाह की मौके पर ही मौत हो गई।
यह घटना देख ट्रेक्टर चालक मौके से फरार गया, हालंकि जानकारी मिलते ही आसपास के लोग वहां पहुंचे लेकिन तब तक राधेश्याम शाह की मौत हो चुकी थी, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण स्थल पर पहुँच गए, और इसकी सुचना पुलिस को दी गई,मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजन सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया ।



0 टिप्पणियाँ