दो माह तक यात्रियों की प्यास बुझाने वाले जल सेवकों का हुआ सम्मान
लोकेशन फुलेरा जयपुर राजस्थान से योगेन्द गहलोत की रिपोर्ट
दैनिक रेल यात्री एकीकृत संघ के तत्वाधान में हुआ आयोजन
भीषण गर्मी में हजारों रेल यात्रियों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से दो माह तक निरंतर संचालित निशुल्क जल सेवा के समापन अवसर पर दैनिक रेल यात्री संघ एकीकृत फुलेरा की ओर से स्थानीय न्यू कॉलोनी स्थित अग्रवाल पंचायत भवन में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अशोक वासदेव ने की।
समारोह के मुख्य अतिथि रेलवे के डीएमई राहुल मीणा रहे। विशिष्ट अतिथियों में दादू पीठाधीश्वर ओमप्रकाश दास महाराज, सुखदेव गिरी महाराज, कैलाश शर्मा, बलबीर सिंह गुर्जर,मनोज कुलहरी, शेष नारायण सैनी, शक्ति सिंह, भारत शर्मा मौजूद रहे। अतिथियों का माल्यार्पण, साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर पिछले दो माह से फुलेरा रेलवे स्टेशन पर निस्वार्थ भाव से जल सेवा में जुटे जल सेवकों, भामाशाहों एवं सहयोगियों का अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और भीषण गर्मी में यात्रियों को शीतल जल उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है। उन्होंने जल सेवकों के समर्पण, सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया। एकीकृत संघ अध्यक्ष अशोक वासदेव ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं जल सेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रेलवे प्रशासन के सहयोग और समाज के भामाशाहों, व्यापारियों तथा दैनिक रेल यात्रियों के सामूहिक प्रयास से यह सेवा लगातार दो माह तक सफलतापूर्वक संचालित की गई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी ग्रीष्मकाल में भी इसी जनसहयोग और सेवा भावना के साथ यह अभियान और अधिक व्यापक रूप में जारी रहेगा। कार्यक्रम का संचालन नीरज सैन ने किया। समारोह में दुर्गा सिंह नरुका, बाबूलाल हेमराज अजमेरा, प्रेम कुमावत सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, मातृशक्ति, जल सेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे समारोह में सेवा, सम्मान और सामाजिक सरोकार का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।


0 टिप्पणियाँ