एक क्लिक की गलती, बैंक खाता खाली! विजयपुर यातायात प्रभारी ने स्कूलों में छेड़ी साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी जंग



एक क्लिक की गलती, बैंक खाता खाली! विजयपुर यातायात प्रभारी ने स्कूलों में छेड़ी साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी जंग


*'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के तहत विजयपुर यातायात प्रभारी भगवत प्रसाद पाण्डे ने विद्यार्थियों को किया जागरूक, 1930 हेल्पलाइन और एनसीआरपी पोर्टल की दी अहम जानकारी*

*जिला ब्यूरो चीफ केशव बाथम*

*श्योपुर/विजयपुर*



बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे **'सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत **विजयपुर यातायात प्रभारी भगवत प्रसाद पाण्डे** ने स्कूली विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन ठगी के नए-नए तरीकों से सावधान रहने और डिजिटल लेनदेन में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। यातायात प्रभारी भगवत प्रसाद पाण्डे ने विद्यार्थियों को बताया कि साइबर ठग फर्जी लिंक, ओटीपी, केवाईसी अपडेट, ऑनलाइन जॉब, लॉटरी और बैंक अधिकारी बनकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी, एटीएम पिन या पासवर्ड साझा न करें और किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और आमजन को साइबर अपराध से बचाव के उपाय विस्तार से बताए गए। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाए तो तुरंत **सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930** पर कॉल करें तथा **एनसीआरपी (National Cyber Crime


Reporting Portal)** के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। अभियान के अंतर्गत साइबर सुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरित कर लोगों को जागरूक किया गया तथा डिजिटल दुनिया में सतर्क रहने का संदेश दिया गया। विजयपुर पुलिस का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाकर साइबर अपराधों पर प्रभावी रोक लगाना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ