सुपौल में ट्रैक्टर विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर
सुपौल से मोहम्मद नजीर आलम की रिपोर्ट।
सुपौल: जिले के मलहनी सुखपुरा पंचायत में ट्रैक्टर को लेकर हुए आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
घायल की पहचान वार्ड संख्या 17, सोलनी निवासी 20 वर्षीय नीतीश कुमार, पिता राम बहादुर यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, नीतीश कुमार अपने पिता के कहने पर ट्रैक्टर चालक को बुलाने गया था। लौटने के दौरान करीब 15 से 20 लोगों ने उसे घेर लिया और धारदार दबिया से दोनों हाथों तथा चेहरे पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसकी साइकिल भी खेत में फेंक दी।घटना के बाद गंभीर रूप से घायल नीतीश कुमार को पहले सदर अस्पताल, सुपौल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया। हालांकि, हालत अत्यंत नाजुक होने के कारण उसे एक निजी अस्पताल, अनंत प्रेरणा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। आइए सुनते हैं डॉक्टर BK yadav एवं घायल के पिता को

0 टिप्पणियाँ