सुपौल में कुदाल से काटकर एक 7 वर्षीय लड़की की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर को किया आग के हवाले,आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
सुपौल से मोहम्मद नजीर आलम की रिपोर्ट
सुपौल में बेखौफ़ अपराधी ने हत्या की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. जहां एक युवक ने सात वर्षीय लड़की की कुदाल से काटकर बेरहमी से हत्या कर दिया है।
घटना के बाद लोगों का आक्रोश भड़क उठा है और आक्रोशित लोगों ने आरोपी युवक के घर में आग लगा दी है, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और अधिकारी पहुँच गए हैं और स्थिति को नियंत्रण करने में जुट गई,
यह घटना सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड 8 की बताई जा रही है जहाँ देर रात गांव के संभु शाह अपनी 7 वर्षीय बेटी के साथ गांव से ही दूध लेकर अपने घर लौट रहे थे. आगे आगे संभु शाह चल रहे थे और पीछे पीछे उसकी 7 वर्षीय बेटी प्रीति कुमारी हाथ में दूध की बोतल लेकर अपने घर लौट रही थी, बताया गया है कि उसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उनकी 7 वर्षिय बेटी प्रीति कुमारी पर कुदाल से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया, बताया जा रहा है की युवक ने लगातार कुदाल से प्रहार कर प्रीति कुमारी के टुकड़े टुकड़े कर दिये, जिससे प्रीति कुमारी की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. यह घटना गांव में आग की तरह फ़ैल गई, घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया. आरोप लगाया गया है की इस घटना को अंजाम देने वाले युवक का नाम राजू शाह है, जो उसका पडोसी ही बताया जा रहा है, कहा गया है कि घटना कारित करने के बाद आरोपी युवक राजू शाह अपने घर जाकर छुप गया. जिसके बाद आक्रोशित लोग उसे खदेडते हुए आरोपी के घर पहुँच गए और उसके घर में आग लगा दिया. घटना की सुचना मिलते ही सदर SDPO राजीव रंजन सहित कई थाने की पुलिस बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ स्थल पर पहुँच गई और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई, जानकारी मिल रही है कि पुलिस द्वारा किसी तरह आरोपी को वहां से निकालकर अपनी गिरफ्त में ले लिया गया है,इधर घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश देखा जा रहा है, प्रसाशन द्वारा लोगों को समझाने बुझाने में जुट गए,
घटना के बाद मृतका के परिजन में कोहराम मच गया है वहीं गांव के लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है, बताया जा रहा है कि घटना को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिये गए. हालांकि उसके बाद FSL की टीम बुलाई गई, जिसके बाद FSL की टीम ने घटना का विधिवत सैम्पल कलेक्ट किया है , इधर घटना के बाद आक्रोशित लोगों को काफी जद्दोजहद के बाद शांत किया गया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज घटना की जांच शुरू कर दी गई है,
सुपौल सदर SDPO राजीव रंजन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, अपराधी राजू शाह को गिरफ्तार कर आगे कि जांच शुरू कर दी गई है, आइए सुनते हैं मृतका के पिता, मृतका की दादी एवं SDPO राजीव रंजन को।


0 टिप्पणियाँ