सुपौल के RSM पब्लिक स्कूल के बाहर शिक्षक की बाइक चोरी, CCTV फुटेज के आधार पर शिक्षकों ने संदिग्ध चोर को पकड़ा





सुपौल के RSM पब्लिक स्कूल के बाहर शिक्षक की बाइक चोरी, CCTV फुटेज के आधार पर शिक्षकों ने संदिग्ध चोर को पकड़ा


सुपौल से मोहम्मद नजीर आलम की रिपोर्ट।


सदर थाना क्षेत्र स्थित RSM पब्लिक स्कूल में बाइक चोरी की घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज की मदद से शिक्षकों की सतर्कता रंग लाई। स्कूल परिसर में मौजूद शिक्षकों ने फुटेज के आधार पर पहचान कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी।




जानकारी के अनुसार, पुरानी दुर्गा स्थान वार्ड संख्या-13 निवासी सूरज कुमार, जो RSM पब्लिक स्कूल में चतुर्थ वर्गीय कर्मी हैं, ने 6 जुलाई 2026 को अपनी हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस (BR 50A 1619) स्कूल के बाहर खड़ी की थी। छुट्टी के बाद जब वह बाइक लेने पहुंचे तो वाहन गायब मिला।इसके बाद स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें सुबह करीब 11:00 बजे से 11:30 बजे के बीच बाइक चोरी की पूरी घटना रिकॉर्ड मिली। फुटेज के आधार पर शिक्षकों ने एक संदिग्ध युवक को स्कूल परिसर में पकड़ लिया और मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। शिक्षक सूरज कुमार ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। आवेदन के साथ सीसीटीवी फुटेज, संदिग्ध की तस्वीर तथा बाइक के कागजात भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं।फिलहाल पुलिस संदिग्ध से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। आरोपी की संलिप्तता और आगे की कानूनी कार्रवाई पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ