धरहरा का ऐतिहासिक सपना हुआ पूरा, राजकीय डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, शुरू हुई स्नातक की पढ़ाई





धरहरा का ऐतिहासिक सपना हुआ पूरा, राजकीय डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, शुरू हुई स्नातक की पढ़ाई


धरहरा के लिए ऐतिहासिक दिन: वर्षों का सपना हुआ साकार, राजकीय डिग्री कॉलेज का हुआ शुभारंभ

अब घर के पास मिलेगी उच्च शिक्षा, उद्घाटन के साथ ही स्नातक प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू

धरहरा, मुंगेर। धरहरा प्रखंड के लिए बुधवार का दिन इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया। वर्षों से जिस सरकारी डिग्री कॉलेज की मांग क्षेत्र के लोग कर रहे थे, वह सपना आखिरकार साकार हो गया। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर के गोराडीह से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से धरहरा राजकीय डिग्री कॉलेज का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही स्नातक प्रथम सेमेस्टर की नियमित कक्षाएं भी शुरू हो गईं।



इस कॉलेज के शुरू होने से अब धरहरा एवं आसपास के हजारों विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए मुंगेर, जमालपुर या भागलपुर का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे शिक्षा के साथ-साथ आर्थिक बोझ भी कम होगा और बेटियों की पढ़ाई को नई उड़ान मिलेगी।

स्थानीय उद्घाटन समारोह में जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं मुंगेर विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि प्रो. डॉ. हरिश्चंद्र शाही, एडीएम मनोज कुमार, जदयू जिला अध्यक्ष सौरभ निधि तथा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मो. अलाउद्दीन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

फिलहाल कॉलेज का संचालन कुमार रामानंद स्मारक प्लस-टू उच्च विद्यालय के छह कमरों से किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से बिजली, शौचालय, फर्नीचर और ब्लैकबोर्ड की व्यवस्था कर दी गई है, हालांकि पेयजल की स्थायी व्यवस्था अभी बाकी है। 



कार्यक्रम में बीडीओ रश्मि भारती, सीओ विरेंद्र कुमार, थाना अध्यक्ष सोनू कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि ललन कुमार,बबीता राय, इंदुमती देवी, फूला देवी, करमी देवी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जिलाअध्क्ष परमानंद मांझी, जदयू जिला उपाध्यक्ष अनुज कमार सिंह अनुज सिंह एवं लक्ष्मी सिंह, सुधीर शाह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

मुख्य बातें

✅ वर्षों के इंतजार के बाद धरहरा को मिला पहला राजकीय डिग्री कॉलेज।

✅ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन।

✅ उद्घाटन के साथ ही स्नातक प्रथम सेमेस्टर की पढ़ाई शुरू।

✅ छात्राओं समेत हजारों विद्यार्थियों को मिलेगा सीधा लाभ।

✅ फिलहाल छह कमरों से हो रहा संचालन, पेयजल की स्थायी व्यवस्था अभी शेष।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ