जमालपुर प्रखंड में मेरा युवा भारत के तहत नए यूथ क्लब पंजीकरण अभियान का आयोजन
मुंगेर, मेरा युवा भारत (MY Bharat) के जिला युवा अधिकारी श्री मयंक के निर्देशानुसार जमालपुर प्रखंड में नए यूथ क्लब पंजीकरण एवं युवा मंडल विकास अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बिंदु देवी (महिला मंडल अध्यक्ष) तथा विशिष्ट अतिथि सपना कुमारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि बिंदु देवी ने छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा युवा भारत (MY Bharat) के माध्यम से नए यूथ क्लबों का पंजीकरण किया जा रहा है। उन्होंने सभी युवाओं से अपने-अपने यूथ क्लब का पंजीकरण कराने तथा MY Bharat पोर्टल से जुड़ने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों में पंजीकृत यूथ क्लबों और महिला मंडलों को भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिससे युवाओं के व्यक्तित्व विकास और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में, सोनू कुमार, पूजा, राधा कुमारी, पंकज कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने भाग लिया। सभी की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

0 टिप्पणियाँ