शिविर में कुल 191 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला।


सरकार गांव की चौखट पर: शिवकुंड पंचायत में सहयोग  शिविर में, 191 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ


धरहरा (मुंगेर), 7 जुलाई। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को धरहरा प्रखंड की शिवकुंड पंचायत में भव्य महा शिविर का आयोजन किया गया। सहयोग शिविर में एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं, आवेदनों का निष्पादन किया तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया। पूरे दिन पंचायत परिसर में ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।


सहयोग शिविर का निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी (सदर, मुंगेर) अभिषेक कुमार ने किया। इस दौरान डीसीएलआर अन्नू कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, अंचल अधिकारी वीरेन्द्र कुमार, बीपीआरओ मनीषा कुमारी, सीडीपीओ अमृता रंजन सहित प्रखंड एवं अंचल के सभी विभागों के पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने शिविर में आए लोगों की समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित कर्मियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। सहयोग शिविर के दौरान कुल 191 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। विभागवार उपलब्धि में स्वास्थ्य विभाग सबसे आगे रहा, जहां 122 लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 20, आयुष्मान कार्ड के 20, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के 6, ग्रामजी (G RAM G) के 6, सामाजिक सुरक्षा योजना के 5, स्वच्छ लोहिया बिहार अभियान के 4, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) के 4, ऊर्जा विभाग के 2 तथा पंचायती राज विभाग के 2 मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं सीडीपीओ एवं श्रम विभाग से संबंधित कोई मामला प्राप्त नहीं हुआ।



इस मौके पर अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के  सहयोग शिविरों का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ