राहुल गांधी की बिहार यात्रा को लेकर मुंगेर में युवा कांग्रेस की बड़ी बैठक, "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का लिया संकल्प
मुंगेर। राहुल गांधी की प्रस्तावित बिहार यात्रा के मद्देनज़र आयोजित होने वाले "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए मुंगेर में बिहार युवा कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मो. शाहिद एवं पीयूष जी का बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ई. रोहित मणि भूषण द्वारा पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।
बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, संगठन की रणनीति, जनसंपर्क अभियान तथा अधिक से अधिक युवाओं एवं छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और कॉलेज-कॉलेज तक पहुंचकर युवाओं को कार्यक्रम से जोड़ने का आह्वान किया, ताकि "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम ऐतिहासिक एवं प्रभावशाली बन सके।
इस अवसर पर रमीज इफ्तेखार, आकर्षण चौरसिया, नजीर अहमद सहित युवा कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
प्रदेश महासचिव ई. रोहित मणि भूषण ने बैठक में उपस्थित सभी साथियों के सहयोग, उत्साह और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की एकजुट भागीदारी ही इस कार्यक्रम को नई ऊर्जा देगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि "छात्रों की गूंज" बिहार के युवाओं की आवाज़ को बुलंद करने वाला एक ऐतिहासिक आयोजन साबित होगा।



0 टिप्पणियाँ