धरहरा के वीडियो राकेश कुमार का विदाई सह सम्मान समारोह, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित




धरहरा के बीडीओ राकेश कुमार का विदाई सह सम्मान समारोह, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित

https://youtu.be/Jd-A8pbHmq4

धरहरा प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राकेश कुमार के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जमालपुर के बीडीओ डॉ. प्रभात रंजन सहित प्रखंड एवं अंचल के अधिकारी, कर्मचारी और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने राकेश कुमार को फूल-माला, बुके और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में धरहरा प्रखंड में कई विकास योजनाओं को नई गति मिली। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों के कुशल संचालन, पारदर्शिता और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके कार्यों की छाप लंबे समय तक याद रखी जाएगी। अपने विदाई संबोधन में बीडीओ राकेश कुमार ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धरहरा में कार्य करने के दौरान उन्हें सभी का भरपूर सहयोग, स्नेह और विश्वास मिला, जिसे वह जीवनभर नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने सभी से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। समारोह का समापन राकेश कुमार के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल प्रशासनिक जीवन की शुभकामनाओं के साथ हुआ। 






इस अवसर पर कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार सुंदरम, बीपीआरओ अनिशा कुमारी, सीडीपीओ अमृता रंजन, कृषि प्रखण्ड पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि ललन कुमार, उपप्रमुख नीरज यादव, शिव कुण्ड पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अरविंद यादव, जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह,हेमजापुर मुखिया संजय कुमार, अमारी मुखिया अरुण कुमार साहु मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ