अपनी मांगों को मनवाने टावर पर चढ़े लोग, भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी सौरभ जादौन नगर परिषद की टंकी पर चढ़े
बीजापुर से केशव बाथम की रिपोर्ट
विजयपुर में अपनी मांगों को लेकर प्रशासन की अनदेखी से नाराज लोगों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। विजयपुर में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी सौरभ जादौन अपनी मांगों को लेकर नगर परिषद की पानी टंकी पर चढ़ गए। उनके टंकी पर चढ़ते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और नगर परिषद के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें नीचे उतारने की कोशिश में जुटे रहे।
सौरभ जादौन की 2 बड़ी मांगें हैं:
1. बीच बाजार में बनी मीट मार्केट को हटाया जाए: प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मुख्य बाजार में अवैध रूप से चल रही मीट मार्केट से गंदगी और बदबू फैल रही है, जिससे आम लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंच रही है। इसे जल्द से जल्द बाजार से बाहर शिफ्ट किया जाए।
2. विजयपुर में शव वाहन की व्यवस्था की जाए: विजयपुर नगर परिषद क्षेत्र में अब तक एक भी सरकारी शव वाहन नहीं है। गरीब और असहाय लोगों को शव ले जाने के लिए निजी वाहनों के लिए मुंह मांगा किराया देना पड़ता है। यह बेहद शर्मनाक है। जल्द से जल्द नगर परिषद में शव वाहन की सुविधा शुरू की जाए।
सौरभ जादौन ने टंकी से ही चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक वे नीचे नहीं उतरेंगे।
फिलहाल मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।

0 टिप्पणियाँ