मोकामा–मुंगेर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे: भूमि अभिलेख सुधार के लिए विशेष शिविर शुरू




मोकामा–मुंगेर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे:( फोर लेन)भूमि अभिलेख सुधार के लिए विशेष शिविर शुरू


धरहरा (मुंगेर): मोकामा–मुंगेर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अधिग्रहित की जा रही भूमि से संबंधित रैयतों एवं भूमि स्वामियों की समस्याओं के समाधान हेतु भू अर्जन जिला पदाधिकारी पंकज कुमार गुप्ता,अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार अंचल अधिकारी वीरेंद्र कुमार के निर्देश पर धरहरा प्रखंड के महाराणा पंचायत भवन में विशेष शिविर का आयोजन किया गया।


शिविर में उन सभी रैयतों एवं भूमि स्वामियों को आमंत्रित किया गया था, जिन्हें पूर्व में भूमि अधिग्रहण से संबंधित नोटिस जारी किया गया था। कई मामलों में वास्तविक भूमि स्वामियों के साथ-साथ बटाईदारों को भी नोटिस मिलने की शिकायत सामने आई है। ऐसे मामलों की जांच एवं आवश्यक सुधार की प्रक्रिया भी शिविर के माध्यम से की जाएगी।


इस विशेष शिविर में भूमि अभिलेखों से संबंधित विभिन्न दस्तावेजों का सुधार किया जाएगा। इनमें एलपीसी (भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र), भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र, जमाबंदी सुधार सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन एवं संशोधन शामिल है।


प्रशासन के अनुसार यह शिविर 6 जुलाई 2026 से 22 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक रविवार को अवकाश रहेगा। शिविर में बड़ी संख्या में किसान एवं भूमि स्वामी पहुंचे और अपने-अपने दस्तावेजों के सुधार के लिए आवेदन एवं आवश्यक कागजात जमा किए।


प्रशासन ने सभी संबंधित रैयतों एवं भूमि स्वामियों से निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर अपने अभिलेखों का सुधार कराने की अपील की है, ताकि मोकामा–मुंगेर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी की जा सके। इस मौके पर धरहरा महरना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि छबीला यादव, राजस्व कर्मचारी अमित कुमार शर्मा सहित सभी सर्वे अमीन मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ