डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यक्रम प्रभारी सह धरहरा दक्षिण मंडल अध्यक्ष चन्द्रचूड़ साक्षी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए प्रासंगिक हैं। उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को धरहरा प्रखंड के दरियापुर स्थित इंद्रलोक भवन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व पर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। चन्द्रचूड़ साक्षी ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर संगठन की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करेगा। मुख्य अतिथि डा. प्रीति शेखर ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर सेवा कार्यों को गति देने का आह्वान किया। संस्कृत बोर्ड आयोग के अध्यक्ष मृत्युंजय झा ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का संदेश दिया। मुंगेर विधायक कुमार प्रणय ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन की मजबूती ही पार्टी की सफलता का आधार है।
विधान पार्षद लालमोहन गुप्ता ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव यादव ने कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी मंडलों में संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज करने पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन राजेश सिंह राजू ने किया। सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय, राजेश जैन, जिलाध्यक्ष अरुण पोद्दार, अमरीश चंद उर्फ विक्की सिंह, निशुतोष निशु, युवा मंडल अध्यक्ष अभिषेक कुमार, प्रमोद कोड़ा, उत्तरी मंडल अध्यक्ष प्रीतम साह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन के उपरांत सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने धरहरा काली स्थान पहुंचकर मां काली की पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।


0 टिप्पणियाँ