ब्रेकिंग न्यूज

सामाजिक कार्यकर्ता आमिर भाई ने रात 2 बजे तक घूम घूम कर 60 से अधिक जरूरतमंदों को कराया भोजन

समाजसेवी सुमित राज की माता स्व. कलावती देवी की 5वीं पुण्यतिथि पर सेवा भाव: सामाजिक कार्यकर्ता आमिर भाई ने रात 2 बजे तक घूम-घूम कर 60+ जरूरतमंदों को कराया भोजन_ मुंगेर समाजसेवी सुमित राज की माता स्व. कलावती देवी की 5वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गरीब, जरूरतमंद, बेबस और लाचार लोगों के बीच भोजन वितरण का पुनीत कार्य किया गया। यह सेवा कार्य सामाजिक कार्यकर्ता आमिर भाई के माध्यम से संपन्न हुआ। रात्रि में जमालपुर स्टेशन, जुबली वेल, दौलतपुर, सफियासराय, हवाई अड्डा, नफतुरिया, औरा मैदान सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर घूमकर रात के 2 बजे तक आमिर भाई ने लगभग 60 से अधिक जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाया। समाजसेवी सुमित राज ने बताया, “घर में पूजा-पाठ एवं अन्य कार्यक्रम गरीबों के बीच किए गए। रात्रि में यह दायित्व सामाजिक कार्यकर्ता आमिर भाई को सौंपा गया, जिसे उन्होंने पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाया। सही जरूरतमंदों तक पहुंचाकर उन्होंने माँ की 5वीं पुण्यतिथि पर यह नेक काम किया।” उन्होंने आगे कहा, “हमारे पिताजी वर्षों से माता जी की पुण्यतिथि पर इस तरह के सेवा कार्य करते आ रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता आमिर भाई का इसमें बड़ा सहयोग रहता है। उन्हीं से प्रेरित होकर हम लोग लगातार इस तरह का सामाजिक कार्य करते चले आ रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं