सुपौल में SPARSSH Imaging & Diagnostics डॉक्टर अंकुरचंद की नई शाखा का शुभारंभ, मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव और ने किया उद्घाटनl
सुपौल से मोहम्मद नजीर आलम कि रिपोर्ट।
https://youtu.be/NEr2lw2ii2g
सुपौल। शहरवासियों को बेहतर और आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। रविवार, 26 जुलाई 2026 को SPARSSH Imaging & Diagnostics की सुपौल शाखा का भव्य उद्घाटन महावीर चौक, हनुमान मंदिर के दक्षिण वाली गली में आयोजित किया गया।उद्घाटन समारोह का शुभारंभ मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव एवं डॉ. शांति भूषण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में चिकित्सक, गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव एवं डॉ. शांति भूषण ने कहा कि SPARSSH Imaging & Diagnostics के शुरू होने से अब सुपौल के लोगों को आधुनिक जांच सुविधाओं के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी। उन्होंने कहा कि शहर में अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सेवाएं उपलब्ध होने से मरीजों को समय पर जांच और बेहतर उपचार का लाभ मिलेगा।उन्होंने संस्थान की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि यह केंद्र जिले के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने नई स्वास्थ्य सुविधा का स्वागत किया और इसे जिले के लिए एक सकारात्मक पहल बताया।



0 टिप्पणियाँ