विशेष ग्राम सभा में विकास योजनाओं पर बनी सहमति, लाभ से वंचित लोगों को किया गया जागरूक



विशेष ग्राम सभा में विकास योजनाओं पर बनी सहमति, लाभ से वंचित लोगों को किया गया जागरूक

By Chandan Kumar 

26 जुलाई 2026

पंचायती राज विभाग के निर्देश पर पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को धरहरा प्रखंड की ग्राम पंचायत राज बंगलवा स्थित पंचायत सरकार भवन में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पंचायत के विकास, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लाभ से वंचित लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया करमी देवी ने की। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि परमानंद मांझी, लड़ैयाटांड़ थानाध्यक्ष विभांशु शेखर भास्करम, पंचायत सचिव, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। ग्राम सभा में उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा ऐसे पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया, जो अब तक इससे वंचित हैं। बैठक में पंचायत के विकास से जुड़ी कई योजनाओं पर सर्वसम्मति बनी। वहीं ग्रामीणों की आवश्यकताओं को देखते हुए कई नई योजनाओं को पंचायत विकास योजना में शामिल करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। अंत में पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ