Advertisement

Responsive Advertisement

यातायात DSP प्रभात रंजन का ट्रांसफर रोकें: आमिर भाई की सम्राट चौधरी से अपील, बोले- मुंगेर युवाओं के लिए हैं

 


यातायात DSP प्रभात रंजन का ट्रांसफर रोकें: आमिर भाई की सम्राट चौधरी से अपील, बोले- मुंगेर युवाओं के लिए हैं मोटिवेटर, 3 साल में बदली शहर की तस्वीर_


मुंगेर: यातायात DSP प्रभात रंजन का तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद तबादले की खबर से मुंगेर के युवा भावुक हो गए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता आमिर भाई ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अपील की है कि प्रभात रंजन जी को कम से कम दो साल और मुंगेर में रहने दिया जाए ताकि शहर में बचे हुए काम पूरे हो सकें।


आमिर भाई ने कहा, "प्रभात रंजन जी का मुंगेर शहर के लिए योगदान हम लोग भुला नहीं सकते। हम सब युवाओं ने उनसे काफी प्रेरणा ली है। उन्हीं के मोटिवेशन से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है।"


उन्होंने बताया कि प्रभात रंजन जी की प्रेरणा से ही आज युवा हाईवे पर केक काटकर जन्मदिन मनाने के बजाय गरीब बच्चों के बीच स्टेशनरी सामान और जरूरतमंदों को भोजन वितरण कर रहे हैं। यह बदलाव प्रभात रंजन जी की वजह से आया है।


आमिर भाई ने कहा कि प्रभात रंजन जी का तीन साल का कार्यकाल बेहतरीन रहा। उनके नेतृत्व में सड़क दुर्घटना, साइबर क्राइम पर नियंत्रण और त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। किसी भी नेता-अभिनेता के आगमन पर यातायात रूट की देखरेख हो या अन्य आयोजन, उन्होंने यातायात नियमों को लागू करने में सौ में दो सौ प्रतिशत दिया है।


"प्रभात रंजन जी हम सबके लिए मोटिवेटर के तौर पर हैं। उनका ट्रांसफर होना मुंगेरवासियों और मुंगेर के युवाओं के लिए बहुत बड़ी क्षति होगी," आमिर भाई ने कहा।


आमिर भाई ने सम्राट चौधरी जी से निवेदन किया कि वे मुख्यमंत्री जी से बात कर यातायात DSP साहब का ट्रांसफर रोकें। उन्होंने कहा, "सम्राट चौधरी जी खुद मुंगेर-तारापुर से हैं, वे हम सबकी भावनाओं को समझेंगे। मुख्यमंत्री जी के जानने वाले जितने भी लोग हैं, उनसे भी अपील है कि वे सम्राट चौधरी जी से बात कर प्रभात रंजन सर का ट्रांसफर रुकवाएं।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ