रोमांचक मुकाबले में ब्रदर्स इलेवन ने बांक स्पोर्टिंग को 19 रनों से हराया
क्रिकेट मुकाबले में ब्रदर्स इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांक स्पोर्टिंग को रोमांचक मुकाबले में 19 रनों से पराजित कर दिया।
टॉस बांक स्पोर्टिंग की टीम ने जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ब्रदर्स इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 106 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। ब्रदर्स इलेवन की ओर से गुलरेज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 66 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि कैफी ने 16 रन और असगर अट्टू एवं सद्दाम ने 12-12 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
107 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांक स्पोर्टिंग की टीम निर्धारित 10 ओवर में 85 रन ही बना सकी और लक्ष्य से 19 रन पीछे रह गई। इस तरह मुकाबला ब्रदर्स इलेवन के नाम रहा।
गेंदबाजी में भी ब्रदर्स इलेवन के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। गुलरेज, सद्दाम और कप्तान फरहान की कसी हुई गेंदबाजी के सामने बांक स्पोर्टिंग के बल्लेबाज खुलकर प्रदर्शन नहीं कर सके। शोएब ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि फरहान, गुलरेज और सद्दाम ने 1-1 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
इस मुकाबले में ब्रदर्स इलेवन की ओर से 12 वर्षीय शाजिल अहमद ने अपने क्रिकेट करियर का पहला मैच खेलते हुए डेब्यू किया। मुंगेर के मशहूर कॉमेंटेटर आमिरुल इस्लाम ने शाजिल अहमद को डेब्यू कैप प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ब्रदर्स इलेवन की इस शानदार जीत में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों का बेहतरीन तालमेल देखने को मिला।


0 टिप्पणियाँ