Advertisement

Responsive Advertisement

ऑपरेशन सिंदूर” की प्रथम वर्षगांठ पर BRM कॉलेज की NCC कैडेट्स ने निकाली भव्य रैली





“ऑपरेशन सिंदूर” की प्रथम वर्षगांठ पर BRM कॉलेज की NCC कैडेट्स ने निकाली भव्य रैली


मुंगेर : “ऑपरेशन सिंदूर” के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 47 बिहार बटालियन के अंतर्गत BRM कॉलेज की NCC कैडेट्स द्वारा एक भव्य देशभक्ति रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर देशभक्ति के नारों और युवाओं के उत्साह से गूंज उठा।



रैली में NCC कैडेट्स ने अनुशासित कदमताल के साथ तिरंगा थामे राष्ट्रसेवा, एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। कैडेट्स ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “एकता एवं अनुशासन” जैसे नारों के माध्यम से लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत की। रैली कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर आसपास के क्षेत्रों से गुजरते हुए पुनः कॉलेज में समाप्त हुई।


कार्यक्रम के दौरान 47 बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर (कर्नल जेएस राणा )ने सभी NCC कैडेट्स को “ऑपरेशन सिंदूर” की प्रथम वर्षगांठ पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि देश की युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि NCC केवल प्रशिक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने BRM कॉलेज की कैडेट्स के उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति की भावना की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



इस अवसर पर कॉलेज की ANO लेफ्टिनेंट  डॉ कुमारी नेहा ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने कैडेट्स को हमेशा अनुशासन, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


वहीं हवलदार अमरजीत ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि NCC जीवन में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और कठिन परिस्थितियों में कार्य करने की शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने कैडेट्स से देशहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।



पूरे कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा। छात्राओं, शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों ने NCC कैडेट्स की अनुशासित रैली और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जहाँ सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान को बनाए रखने का संकल्प लिया। 

कॉरपोरल अनिशा कुमारी सार्जेंट रितिका कुमारी  सार्जेंट रिमझिम कुमारी सार्जेंट सनिया खातून सार्जेंट अदिति रानी कॉरपोरल सपना कुमारी आदि कैडेट शामिल थे। 

रैली के अंत में कैडेट ने एक मिनट का मौन रखकर अभियान में योगदान देने वाले अधिकारियों और जवानों को नमन किया 

कैडेट के नारों से एक बात साफ कर दी देश के लिए जज्बा सिर्फ सीमा पर नहीं कॉलेज परिसर में भी उतना ही बुलंद है 

अंत में सभी कैडेट ने एक स्वर में भारत माता की जय के नारे लगाकर कार्यक्रम  को समाप्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ