Advertisement

Responsive Advertisement

धरहरा में शिक्षा की नई उड़ान: मोहनपुर में पंचायत स्तरीय जांच परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न




धरहरा प्रखंड के मोहनपुर गांव स्थित अमर शहीद लेफ्टिनेंट नवीन मेमोरियल हॉल में रविवार को औराबगीचा पंचायत स्तर पर वर्ग 6 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं की जांच परीक्षा का भव्य आयोजन किया गया। शिक्षा के प्रति समर्पित इस आयोजन में कुल 40 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा का संचालन लेफ्टिनेंट नवीन मेमोरियल संस्था के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ।इ



स परीक्षा में कई छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वर्ग सप्तम की छात्रा परी कुमारी ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं वर्ग षष्ठम में संजली कुमारी और सोनाली कुमारी ने संयुक्त रूप से 68 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि शुभम कुमार ने 72 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विभिन्न वर्गों से चयनित छात्र-छात्राओं में सोनाली कुमारी, रोनित कुमार, ब्यूटी कुमारी, अंकुश कुमार, सारा कुमारी, आदित्य भारती, चंद्रमौलेश्वर कुमार, अभिनव कुमार, सृष्टि राज, सावन कुमार, गौरव कुमार, अनुराधा भारती एवं स्नेहा भारती प्रमुख रहे।जां



च परीक्षा का सफल संचालन शिक्षक रंजीत साहू, विनय सिंह, अवकाश प्राप्त भारतीय वायुसेना कर्मी लक्ष्मण साह, पूर्व मुखिया त्रिपुरारी सिंह एवं मनोज सिंह ने किया। संस्था के संरक्षक डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग, कार्ड बोर्ड, इंस्ट्रूमेंट बॉक्स और पेन देकर सम्मानित किया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं संस्था के सदस्यों को भी बैग, डायरी और पेन भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. ए. के. सिंह द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जहां हर आयु वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। पूरे आयोजन को सफल बनाने में प्रखर समाजसेवी एवं पूर्व मुखिया पूर्वेंदु नारायण सिंह की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।

ज्ञात हो कि लेफ्टिनेंट नवीन कुमार मेमोरियल हॉल का उद्घाटन वर्ष 2008 में तत्कालीन कर्नल आर. के. सिंह द्वारा किया गया था। तब से लेकर आज तक डॉ. ए. के. सिंह पंचायत के मेधावी बच्चों के लिए हर वर्ष तीन बार जांच परीक्षा आयोजित कर शिक्षा की अलख जगा रहे हैं। साथ ही जरूरतमंद विद्यार्थियों को कोचिंग फीस एवं पठन-पाठन सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संस्था के इस प्रयास की जमकर सराहना करते हुए कहा कि गांव स्तर पर शिक्षा की ऐसी मशाल जलाने वाले लोगों की आज समाज को सबसे अधिक जरूरत है, जो बच्चों में पढ़ाई के प्रति लगन, जिज्ञासा और आगे बढ़ने की प्रेरणा पैदा करें। हर बार की तरह इस बार भी सभी वर्गों के प्रश्नपत्र शिक्षक रंजीत कुमार साहू द्वारा तैयार किए गए, जिनकी भूमिका बेहद उल्लेखनीय रही। अगली जांच परीक्षा जुलाई माह में आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम में किरण सिंह, हीरा प्रसाद सिंह, जोगेंद्र सिंह, सुधाकर सिंह, ललित सिंह, बद्री सिंह, ललन सिंह, बाबूलाल मंडल, गोवर्धन सिंह, विजय सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, शंभू मोदी, नंदन जी, रामबृक्ष बिंद, प्रवीण गोस्वामी एवं संजीव कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ