सामाजिक कार्यकर्ता आमिर भाई दैनिक जागरण द्वारा सम्मानित, रात-दिन सेवा को मिला सलाम
मुंगेर: उत्कृष्ट सामाजिक एवं मानवीय कार्यों के लिए सामाजिक कार्यकर्ता आमिर भाई को दैनिक जागरण द्वारा रेलवे सिनेमा हॉल, ईस्ट कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। देवराज सुमन जी एवं स्वामी जी के कर-कमलों से आमिर भाई को यह सम्मान प्रदान किया गया।
दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ रजनीश जी ने बताया: "सामाजिक कार्यकर्ता आमिर भाई के अद्भुत सामाजिक कार्यों को हम सलाम करते हैं। जब हम लोग सोते हैं तो वो रात को जागकर भूखे को खाना खिलाते हैं, कड़ी धूप में प्यासे को पानी पिलाते हैं, बीमार के इलाज में सहयोग करते हैं, ब्लड डोनेशन कराते हैं, बेरोजगारों को छोटा-मोटा रोजगार दिलाते हैं। आपदा की हर घड़ी में शहर के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।"
सम्मान प्राप्त करने के बाद आमिर भाई ने दैनिक जागरण को धन्यवाद दिया और कहा: "इस तरह के सम्मान मिलने के बाद और भी ईमानदारी पूर्वक कार्य करने का जज्बा जगता है। मैं आगे भी मुंगेर की सेवा करता रहूंगा।"


0 टिप्पणियाँ