Advertisement

Responsive Advertisement

लगातार तीसरी बार जदयू के मुंगेर नगर अध्यक्ष बने विक्की गुप्ता, कार्यकर्ताओं में उत्साह_



लगातार तीसरी बार जदयू के मुंगेर नगर अध्यक्ष बने विक्की गुप्ता, कार्यकर्ताओं में उत्साह_


मुंगेर: जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा विक्की गुप्ता को मुंगेर नगर जदयू का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विक्की गुप्ता लगातार तीसरी बार इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।


मनोनयन पर जमालपुर के विधायक नचिकेता मंडल और जदयू जिलाध्यक्ष सौरभ निधि ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी। नेताओं ने कहा कि विक्की गुप्ता के नेतृत्व में जदयू मुंगेर नगर में पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा और कार्यकर्ता जमीन से जुड़कर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।


विक्की गुप्ता ने मनोनयन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा: "सबसे पहले केंद्रीय मंत्री एवं मुंगेर के सांसद, अभिभावक स्वरूप ललन सिंह जी, जदयू विधायक नचिकेता मंडल जी और जिलाध्यक्ष सौरभ निधि जी का दिल से धन्यवाद। मुझपर भरोसा करने के लिए आभारी हूं। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन की मजबूती के लिए आखिरी सांस तक काम करूं।"


बधाई देने वालों में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गुड्डू राईन, मुंगेर सदर प्रखंड अध्यक्ष सुजीत मंडल, जमालपुर प्रखंड अध्यक्ष मुनिलाल मंडल, सन्नी, गोल्डन राणा, गौरव सिंह और अभिराज गुप्ता शामिल रहे। सभी ने खुशी जाहिर की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ