Advertisement

Responsive Advertisement

भोपाल में मौत की फैक्ट्री का भंडाफोड़ — 49,920 नशीली कफ सिरप बरामद!”



भोपाल में मौत की फैक्ट्री का भंडाफोड़ — 49,920 नशीली कफ सिरप बरामद!”


“7 महीने से चल रहा था नशीली सिरप का सिंडिकेट, STF ने 10 को दबोचा!”


मध्य प्रदेश के राजधानी एयरपोर्ट रोड स्थित पटेल सिटी में चल रही नशीली कफ सिरप की अवैध फैक्ट्री का मध्यप्रदेश STF ने बड़ा खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान करीब 49 हजार 920 प्रतिबंधित कफ सिरप की शीशियां बरामद की गई हैं।

इस हाई प्रोफाइल मामले में STF ने तीन नाबालिगों सहित कुल 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित सीहोर, राजगढ़ और भोपाल के बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक यह फैक्ट्री पिछले 7 महीनों से अवैध रूप से संचालित हो रही थी। आरोपित बाजार से ‘आनरेक्स’ और ‘ऑफ कफ’ सिरप मंगवाकर उनके लेबल हटाते थे और बिना बैच नंबर के दोबारा पैकिंग कर बाजार में सप्लाई करते थे।

मौके से भारी मात्रा में खाली शीशियां, रैपर, सीलिंग मशीन और लोडिंग वाहन भी जब्त किया गया है। STF अब इस पूरे नेटवर्क के मुख्य सप्लायर और बड़े डिस्ट्रीब्यूटर्स की तलाश में जुट गई है।

डीआईजी राहुल लोढ़ा के मुताबिक भोपाल को इस काले कारोबार का मुख्य हब बनाया गया था, जहां से ग्वालियर, रीवा, सतना, सीधी और विदिशा समेत कई जिलों में माल सप्लाई किया जा रहा था।

गौरतलब है कि पिछले साल अमानक कफ सिरप के सेवन से छिंदवाड़ा और बैतूल में 25 बच्चों की मौत हो चुकी है। ऐसे में इस खुलासे ने एक बार फिर सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ