धरहरा प्रखंड अंतर्गत हेमजापुर थाना पुलिस ने 1 जनवरी 2026 गुरुवार के संध्या लगभग 5 बजे हेमजापुर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से शराब के नशे में धुत 8 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी 8 आरोपियों की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में मेडिकल जांच कराई गई,जहां शराब पीने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार आरोपियों में हेमजापुर चांद टोला निवासी आनंदी महतों का 25 वर्षीय पुत्र विमल कुमार,चुनचुन महतों का 21 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार,फुलेश्वर महतों का 22 वर्षीय पुत्र कौशल कुमार,वरुण महतों का 19 वर्षीय पुत्र निरंजन कुमार,नागेश्वर महतों का 19 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार और हेमजापुर थाना क्षेत्र के सुन्दरपुर चांद टोला निवासी प्रद्युमन महतों का 35 वर्षीय पुत्र गणेश महतो,बाहाचौकी हेमजापुर निवासी प्रकाश साह का 26 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार,महदीपुर कासिम बाजार थाना क्षेत्र निवासी राजेश मालिक का 22 वर्षीय पुत्र मंगल कुमार शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि शराब पीकर हंगामा करने के दौरान विभिन्न जगहों से 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं इस संबंध में हेमजापुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि शराब पीकर हो-हल्ला मचाने वालों सभी आरोपियों को शुक्रवार के दोपहर लगभग 1 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


0 टिप्पणियाँ