Advertisement

Responsive Advertisement

विजयपुर की मुस्लिम बस्ती में 75 साल बाद खुली राहत की राह: आशु शर्मा की पहल से कब्रिस्तान जाने का रास्ता बना, समाज ने जताया आभार




विजयपुर की मुस्लिम बस्ती में 75 साल बाद खुली राहत की राह: आशु शर्मा की पहल से कब्रिस्तान जाने का रास्ता बना, समाज ने जताया आभार

विजयपुर से केशव बॉथम कि रिपोर्ट।

विजयपुर। स्वतंत्रता के 75 वर्षों बाद आखिरकार विजयपुर नगर की मुस्लिम बस्ती के लोगों को एक बड़ी राहत मिली है। वार्ड क्रमांक 1, 2 और 3 के बीच आने वाली इस बस्ती में लंबे समय से आमजन, विशेष रूप से मुस्लिम समाज के लोगों को अपने कब्रिस्तान तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कब्रिस्तान जाने वाले रास्ते में एक गहरा नाला होने के कारण किसी की मौत के बाद अंतिम यात्रा निकालना बेहद मुश्किल हो जाता था। बरसों से यह दर्द समाज के लोगों के दिल में था, लेकिन उनकी फरियाद कहीं सुनवाई नहीं पा रही थी , स्थानीय लोगों ने कई बार नगर परिषद और जनप्रतिनिधियों से लेकर जिला प्रशासन तक आवेदन दिए, पर समस्या जस की तस बनी रही। आखिरकार जब हालात बदतर हो गए, तो मुस्लिम समाज के युवाओं ने सामूहिक रूप से आगे बढ़कर विजयपुर के युवा समाजसेवी आशु शर्मा से मुलाकात की और अपनी पीड़ा बताई। आशु शर्मा ने बिना देरी किए खुद मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारियों से बात की, आवेदन तैयार करवाया और कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने के निवेदन किया। उनकी पहल का नतीजा यह हुआ कि महज 15 दिनों के भीतर कार्य शुरू हो गया। अब उस नाले के ऊपर मजबूत रास्ता बनाया जा रहा है, जिससे कब्रिस्तान तक जाने का रास्ता सुगम और सुरक्षित हो जाएगा। यह रास्ता सिर्फ मुस्लिम समाज के लोगों के लिए नहीं, बल्कि पूरे वार्ड के निवासियों के लिए राहत का कारण बनेगा। आसपास के राहगीर, मजदूर और आमजन अब आसानी से आवागमन कर सकेंगे।इस सराहनीय पहल से खुश होकर मुस्लिम समाज के युवाओं ने सामूहिक रूप से आशु शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जहाँ उनकी आवाज़ वर्षों तक अनसुनी रही, वहाँ आशु शर्मा ने न सिर्फ सुना, बल्कि समाधान भी दिलाया।वार्ड के लोगों का कहना है कि यह कदम समाज में आपसी भाईचारे और मानवीय एकता की मिसाल पेश करता है। विजयपुर की यह पहल अब उन सभी के लिए प्रेरणा बन गई है जो जनसेवा को केवल शब्दों में नहीं, कर्म से निभाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ