धरहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार वारंटी गिरफ्तार
धरहरा पुलिस ने गुरुवार की देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वारंटियों को दबोच लिया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई छापेमारी में विभिन्न गांवों से गिरफ्तारियां की गईं।गिरफ्तार वारंटियों में ग्राम मानगढ़ के वरुण मंडल (Permanent वारंटी), ग्राम भलार के घनश्याम सिंह, ग्राम मानगढ़ के विलास यादव और ग्राम ईटवा के पागो मंडल (तीनों NBW वारंटी) शामिल हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभियान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया गया।


0 टिप्पणियाँ